Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बुद्ध पूर्णिमा पर पशु-पक्षियों के लिए की जल सेवा

राखी पुरोहित. जाजीवाल धोरा

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा प्रकल्प प्रभारी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। इस दौरान जाजीवाल धोरा, सूरजबासनी एवं देवलिया गांव के आसपास बनी खेलियों एवं तालाबों में पानी के टैंकर डलवाए गए।

भीषण गर्मी के चलते जल की कमी से जूझ रहे मूक जीवों को इस पहल से काफी राहत मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अध्यक्ष सुरेश चंद्र भुतड़ा एवं सचिव राजेंद्र मंत्री ने बताया कि गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है और परिषद द्वारा समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में जल की व्यवस्था कर जीवों की सेवा करें। इस सेवा कार्य में परिषद के सदस्यों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor