Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:51 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:51 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एडवोकेट नरेश सारस्वत बने भगवा सेना भारत के जिला अध्यक्ष

सुनील वर्मा. जोधपुर 

एडवोकेट नरेश सारस्वत भगवा सेना भारत के जिला अध्यक्ष चुने गए। चन्द्रा इन होटल में आयोजित भगवा सेना की ओर से“हिंदू राष्ट्र निर्माण एक समग्र विचार” कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजीव कश्यप मुख्य अतिथि रहे । संत सान्निध्य क्रांतिकारी संत रामविचार महाराज का रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने की। मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस श्याम सिंह राजपुरोहित, विशिष्ट अतिथि अनीश जैन, डॉ भवानी शंकर, राजकुमार शर्मा, टीकूराम गर्ग रहे।

कार्यक्रम में हिन्दुत्व व भारतीय संस्कृति,अध्यात्म को लेकर कार्य किया जा रहा है। सेना का अर्थ संगठन है जो मिलकर हिंदुत्व के लिए कार्य करेगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजीव कश्यप ने जोधपुर जिला अध्यक्ष अधिवक्ता नरेश सारस्वत को बनाया। कार्यकर्ताओं ने नरेश सारस्वत का स्वागत किया। सारस्वत ने जल्द ही कार्यकारिणी बनाने का विश्वास दिलाया ।
इस कार्यक्रम में शशि प्रकाश प्रजापत, अधिवक्ता कैलाश सारस्वत, पार्षद मोहित ओझा, अधिवक्ता महेश नाथ, देवाराम शंकर गर्ग, गिरजा भाटी के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor