Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारत विकास परिषद  जोधपुर मुख्य शाखा को श्रेष्ठ शाखा सम्मान मिला

राखी पुरोहित. जोधपुर

भारत विकास परिषद की पश्चिमी प्रांत स्तरीय बैठक में जोधपुर मुख्य शाखा को वर्ष भर विभिन्न प्रकल्पों में उत्कृष्ट एवं सर्वाधिक कार्य करने के लिए श्रेष्ठ शाखा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा को विशेष सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा ने बताया कि यह सम्मान शाखा के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों को प्रांत स्तर पर सराहना मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

शाखा सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े प्रत्येक सदस्य के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी शाखा इसी उत्साह के साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्यों में हर्ष का वातावरण रहा तथा सभी ने इस उपलब्धि पर एक-दूसरे को बधाई दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor