सुनील वर्मा. जोधपुर
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में आज देश के विभिन्न राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में जोधपुर शहर के जालोरी गेट चौराहा पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जताए गए अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ देश को नई दिशा दी है, जिसका परिणाम आज विभिन्न राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के रूप में सामने आया है।
पालीवाल ने कहा कि यह जीत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व, हर एक कार्यकर्ता की अथक मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के संकल्प की जीत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगामी चुनावों में भी भाजपा को और अधिक सशक्त बनाना है।
सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि यह विजय आमजन की आकांक्षाओं, विश्वास और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीब, किसान, युवा और महिला सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है, जिससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। जोशी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह ऊर्जा भविष्य में होने वाले चुनावों में भी भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलाएगी।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध बंगाली मीठाई रसगुल्ला एवं झालमुड़ी वितरित कर जीत की खुशियाँ मनाई तथा भव्य आतिशबाजी कर पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। हल्की बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था तथा “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
जिला मीडिया प्रभारी अजय त्रिवेदी ने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, वनिता सेठ, जगतनारायण जोशी, सुनील भाटी, रवि गहलोत, शिवकुमार सोनी, गिररवर सिंह, गीता भाटी, सम्पत सिंह, मनीष पुरोहित, पवन आसोपा, ओमप्रकाश दैया, प्रतिपाल सिंह वालेचा, गौरव जैन, माधवी सिंह सोलंकी, वरूण धाणदिया, बरखा हंस, राकेश बागरेचा, भूमि कृपलानी, महेश व्यास, पवन वैष्णव, पुरूषोतम मूंदड़ा,भंवर पोटर, देवेन्द्र शर्मा, दीपक व्यास, घनश्याम वैष्णव, नीलम माहेश्वरी, कैलाश गौड़, कुलदीप जांगिड, जगदीश धाणदिया, विकास चाण्डा, सीमा भुवन माथुर, अनुराग भोजवानी, अरविन्द सांखला, चक्रेश मेहता, निखिल टाक, आशुतोष बोड़ा, गणपत सागर, तरूण भाटी, गीता कंवर राजपुरोहित, पदम सिंह कच्छवाह, माधोसिंह परिहार, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, विकास सामरिया, रणजीत सिंह ज्याणी, उमेश पलिया, पूजा सुराणा, अरविन्द पुरोहित, हरीसिंह पंवार, अमित सिंघाटिया, भैरूदास वैष्णव, सुरेश मेघवाल, हेमंत जानयानी, पंकज भाटी, अमिता चौधरी, संजु व्यास, मीना सांखला, मंजु मेवाड़ा, शशिप्रकाश प्रजापत, दिनेश बोहरा, भंवरलाल दैया, सुभाष गहलोत सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं।



