Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:53 am

Sunday, August 23, 2026, 10:53 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मारवाड़ सिविल सोसाइटी के ख़ेवरूराम विश्नोई अध्यक्ष बने

सुनील वर्मा. जोधपुर 

मारवाड़ सिविल सोसाइटी जोधपुर के चुनाव वर्ष 2026-28 हेतु कार्यकारिणी का गठन होटल श्रीराम इंटरनेशन, रातानाडा में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी विदुशेखर दवे के निर्देशन में यह चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ। निम्न पदों पर अध्यक्ष ख़ेवरूराम विश्नोई, उपाध्यक्ष बीएल शर्मा, महासचिव पोखरराम जाखड़, कोषाध्यक्ष लाखाराम डूडी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चयन प्रक्रिया में काफी सदस्यगणों ने उपस्थिति दी। मूल सिंह चौधरी, सवाई सिंह गोदारा, कांति लाल जैन, केआर विश्नोई, रामनिवास शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, अवधेश कुमार सोनी, गिरीश भंसाली, उम्मेद राम चौधरी, कालू राम विश्नोई और अन्य सभी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजन को सफल बनाया । यह चुनाव मारवाड़ सिविल सोसाइटी की एकता, पारदर्शिता और समाज सेवा की भावना का प्रतीक रहा। निर्वाचित कार्यकारिणी ने समाज के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor