Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की मांग

सुनील वर्मा. जोधपुर 

पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पत्रकार संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने आज डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा एवं मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क सामान्य चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करने की मांग की है।

मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ के नेतृत्व में दिए गये ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निरंतर 24 घंटे कार्य करते हुए अत्यंत व्यस्त जीवन व्यतीत करते हैं। समाचार संकलन एवं प्रसारण के चलते वे अक्सर अपने एवं अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य की नियमित जांच नहीं कर पाते। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि मारवाड़ प्रेस क्लब ने मांग की है कि मथुरादास माथुर अस्पताल में यह शिविर आयोजित किया जाए तथा इसे शनिवार या रविवार के दिन रखा जाए, ताकि अधिक से अधिक पत्रकार एवं उनके परिजन इसका लाभ उठा सकें। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक जांचें भी निःशुल्क उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

इसके अतिरिक्त ज्ञापन में यह भी अपेक्षा जताई गई है कि जांच के दौरान यदि किसी गंभीर बीमारी का पता चलता है तो संबंधित मरीजों को निःशुल्क उपचार, ऑपरेशन एवं पुनः जांच जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएं। मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ एवं सचिव चंद्रशेखर व्यास ने आशा व्यक्त की है कि संबंधित अधिकारी इस विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेकर शिविर की तिथि घोषित करेंगे। मारवाड़ प्रेस क्लब ने इस पहल के लिए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor