Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गर्मी पड़ रही जोर…जरा ध्यान दें पंछियों की ओर…निरूपा पटवा की अगुवाई में लगाए परिंडे

मथुरादास माथुर अस्पताल में पक्षियों के लिए परिंडे लगा राहत की बौछारें बरसाईं

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की ओर से समाजसेवी निरूपा पटवा की अगुवाई में मथुरादास माथुर अस्पताल में पंछियों के लिए परिंडे लगाए गए। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पक्षियों को राहत पहुंचाने और उनके जीवन रक्षा के लिए निरूपा पटवा की अगुवाई में करुणामय प्रयास किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण के लिए परिंडे लगाने का अभियान लगातार जारी हैं।

रॉयल लेडीज ग्रुप के शपथ ग्रहण समारोह में पांच सौ परिंडे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके तहत संस्था प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे वितरित कर रही है और पक्षियों की देखभाल कर रही हैं। आमजन को भी पक्षियों के दाना पानी के लिए प्रेरित कर रही है।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि इसी क्रम में मथुरादास माथुर अस्पताल में मोर्चरी के पास गैस्ट्रो बिल्डिंग के समीप डॉ. दीपक पुरोहित, डॉ. मयंक मूंदड़ा ने बड़े उत्साह से प्रतिदिन पानी भरने के लक्ष्य के साथ परिंडे लगाए और ममता यादव, अंकिता परिहार, इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ यशोदा कड़ेला आदि सदस्यों ने पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया। अस्पताल के निरीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने निरूपा पटवा एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर देव दहिया ने बताया कि अस्पताल के लिए निरुपा पटवा से निवेदन किया कि वो आए और टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाएं जिससे सभी में प्रकृति पशु पक्षी से प्रेम का संदेश जाए और लोगों को जागरूक किया जा सकें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor