Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:33 am

Sunday, August 23, 2026, 6:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मेड़ता के संस्थापक राव दूदा जी राठौड़ की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण 14 मई को मेड़ता में 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, पूर्व नरेश गज सिंह करेंगे अध्यक्षता 
वीर शिरोमणि राव दूदाजी मूर्ति निर्माण समिति ने पूर्व नरेश गज सिंह को उम्मेद भवन में दिया निमंत्रण पत्र

पारस शर्मा. जोधपुर 

मेड़ता के संस्थापक राव दूदाजी राठौड़ की अश्वारूढ प्रतिमा का अनावरण गुरवार 14 मई को प्रातः 11:15 मेड़ता के राव दूदा गढ़ में समारोह पूर्वक होगा।

रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि :

वीर शिरोमणि राव दूजा की मूर्ति निर्माण समारोह समिति के संरक्षक विजय सिंह सिरसू ने बताया कि मूर्ति अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होगे। अध्यक्षता पूर्व नरेश गज सिंह करेंगे । समारोह समिति के अध्यक्ष महेश पाल सिंह बडू ने बताया कि समारोह के अति विशिष्टअतिथि केंद्रीय पर्यटन संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद राजसमंद महिमा कुमारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर व राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत होंगे ।

उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व सांसद राजसमंद गोपाल सिंह ईड़वा , विधायक बाली पुष्पेंद्र सिंह राणावत, विधायक मेड़ता लक्ष्मण राम कलरू, संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़, अखिल भारतीय संगठन हिंदू जागरण मंच केंद्र दिल्ली के कमलेश सिंह, पूर्व विधायक परबतसर मानसिंह किनसरिया, समाजसेवी व भामाशाह भंवर सिंह पलाड़ा, करणी सिंह लाडनूं, जितेंद्र सिंह जोधा सांवराद की गरिमामय उपस्थित रहेगी।

समारोह समिति ने पूर्व नरेश गज सिंह को दिया निमंत्रण पत्र

समारोह समिति के संयोजक प्रो. (डॉ ) गोविंद सिंह राठौड़ चूई ने बताया कि गुरुवार को वीर राव दूदा जी राठौड़ मूर्ति निर्माण समिति अध्यक्ष महेशपाल सिंह बड़ू, संयोजक गोविंद सिंह राठौड़ चूई, उपाध्यक्ष अभय सिंह भैंसड़ा, हरि सिंह गागुड़ा, कर्नल प्रताप सिंह गंठिया, शंभू सिंह मेड़तिया व देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने उम्मेद भवन पैलेस में पूर्व नरेश गज सिंह से शिष्टाचार भेंट करके उन्हें समारोह में अध्यक्ष के रूप में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया । पूर्व नरेश गज सिंह ने समिति को इसके लिए बधाई दी ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor