Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:23 am

Sunday, August 23, 2026, 5:23 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रतिभाओं का सम्मान : चौथा छात्रवृत्ति वितरण एवं प्रधानाचार्य सम्मान समारोह 9 मई को

नंदकिशोर राठी मेडिकल एंड एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल — शिक्षा एवं सम्मान का अनूठा संगम, जो हर वर्ष नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजित होगा।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

शिक्षा, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर नंदकिशोर राठी मेडिकल एंड एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट चौथी बार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक विशेष आयोजन करने जा रहा है। यह छात्रवृत्ति वितरण एवं प्रधानाचार्य सम्मान समारोह 9 मई 2026 (शनिवार) को शाम 5:00 बजे माहेश्वरी जनोपयोगी भवन, रातानाडा, जोधपुर में आयोजित होगा।

समाजसेवी सुरेश राठी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से प्रयास किया जाएगा कि शिक्षा और सम्मान का संगम हर साल हो। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व अध्यक्ष CA गोल्ड मेडलिस्ट श्री आनंद राठी करेंगे, जो अपने अनुभव और मार्गदर्शन से युवाओं को नई दिशा देंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में श्री अजय कुमार शर्मा (कुलपति, एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर), श्री आलोक त्रिपाठी (कुलपति, सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर), श्री गोविंद सहाय शुक्ला (कुलपति, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर) और श्री ओमसिंह राजपुरोहित (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी) उपस्थित रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor