Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:33 am

Sunday, August 23, 2026, 6:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संसदीय कार्य मंत्री ने डोली में ग्राम रथ अभियान का किया अवलोकन

तकनीक और निवेश से राजस्थान में शुरू होगा खुशहाली का नया अध्याय– पटेल
23 से 25 मई को जयपुर में होगी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट

सुनील वर्मा. जोधपुर

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र लूणी की ग्राम पंचायत डोली में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम-2026) के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जा रहे ग्राम रथ अभियान का अवलोकन किया।

किसानों की उन्नति प्रदेश की समृद्धि

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा तकनीक और निवेश से राजस्थान में खुशहाली का नया अध्याय शुरू होगा। विधि मंत्री ने कहा हमारे किसानों की उन्नति प्रदेश की समृद्धि का आधार बनेगी। उन्होंने कहा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग उद्योग, एग्रो-पार्क और कृषि में निवेश के नए द्वार खुल रहे हैं।

‘ग्राम-2026’ में तकनीकी एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से रूबरू होंगे किसान

पटेल ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 का आयोजन 23 से 25 मई को जयपुर में करने जा रही है,जिसके माध्यम से कृषि, एग्रीटेक, फूड प्रोसेसिंग, ड्रोन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित खेती तथा कोल्ड चेन जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा प्रदेश के किसान नई तकनीकी और कृषि पद्धतियों से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा इस आयोजन में देश-विदेश के निवेशक, कृषि वैज्ञानिक, स्टार्टअप्स और नीति निर्माता एक मंच पर आएंगे।

76 लाख से अधिक किसानों को मिल रही सम्मान निधि

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रदेश में सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 76 लाख से अधिक किसानों सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत साढ़े छह हजार करोड़ रुपये से अधिक के बीमा क्लेम वितरित किए गए हैं तथा 2 करोड़ 20 लाख बीमा पॉलिसी सृजित की गई हैं।

52 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त ऋण वितरित

पटेल ने कहा पीएम कुसुम योजना के तहत 65 हजार से अधिक सोलर पंप सेट स्थापित किए गए हैं तथा प्रदेश के 78 लाख किसानों को 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान तहसीलदार झंवर देवाराम, विकास अधिकारी धवा ओमप्रकाश चौधरी, छोटू सिंह राठौड़, भंवर पटेल, राकेश बिश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor