Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:36 am

Thursday, July 9, 2026, 4:36 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शिविर में एनीमिया की जांच की और परिंडे लगाए

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

श्री सारस्वत ब्राह्मण समाज समिति, लॉयंस क्लब एवं हमारे सदस्य घनश्याम ओझा द्वारा आयोजित मेडिकल शिविर में भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा एनीमिया जांच सेवा प्रदान की गई।

इस शिविर में कुल 160 लाभार्थियों की एनीमिया जांच की गई। एनीमिया जांच कार्य में लालचंद सिंधी एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। कार्यक्रम में सुरेशचंद्र भूतड़ा, राजेंद्र कुमार मंत्री, लालचंद सिंधी, डॉ. एसीएच माथुर, पुखराज अग्रवाल, सीमा भुवन माथुर, कैलाश नारायण राठी आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पक्षियों के दाना-पानी हेतु 10 परिंडे भी लगाए गए। इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, लघु उद्योग पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा
सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सदस्यों की सहभागिता रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor