Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मातृ दिवस एवं नर्स दिवस सम्मान समारोह 10 को, ममता और सेवा का होगा संगम

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

ब्रह्माकुमारीज जोधपुर द्वारा रविवार 10 मई को “ममता और सेवा का संगम” थीम पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मातृ दिवस (Mother’s Day) एवं अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) के उपलक्ष्य में समाज के इन दो स्तंभों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज निर्माण में माताओं के संस्कारों और स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के समर्पण को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में इस बात पर प्रकाश डाला जाएगा कि जहां एक मां जीवन को प्रेम और सुरक्षा से सींचती हैं, वहीं एक नर्स अपनी करुणा और निस्वार्थ सेवा से मानवता की रक्षा करती है। सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी नर्सों एवं समाज की आदर्श माताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम्स नर्सिंग कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. सुरेश शर्मा, एमडीएमएच की नर्सिंग अधीक्षक कंचन रावल, उम्मेद हॉस्पिटल नर्सिंग अधीक्षक रुक्मणी रावल, डॉ भारती सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे l

आयोजन का विवरण 

दिनांक : 10 मई 2026 (रविवार)
समय : सायं 5:30 बजे से 7:00 बजे तक
स्थान : शिव वरदानी भवन, ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, 17 सेक्टर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor