Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:33 am

Sunday, August 23, 2026, 6:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पिता की स्मृति में पुत्र-पुत्रियों ने की जल सेवा, पशु-पक्षियों को टैंकरों से पहुंचाया पानी

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के प्रकल्प संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि समाजसेवी स्वर्गीय राजकुमार माथुर की स्मृति में उनके पुत्र एवं पुत्रियों द्वारा जाजीवाल धोरा, सूरजबासनी एवं देवलिया क्षेत्र में पशु-पक्षियों हेतु 15 टैंकरों से जल सेवा की गई।

भीषण गर्मी को देखते हुए मोर, चिड़िया, गाय, नीलगाय सहित अनेक जीवों के लिए विभिन्न स्थानों पर खेलियों में पानी भरवाया गया तथा पक्षियों के दाना-पानी हेतु परिंडे भी लगाए गए तथा चारा-दाने की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में मोनिल, मोनिश, गर्विका, अनमोल, महेन, कुणाल एवं अनय ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

दिनेश शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय राजकुमार माथुर सदैव जीव दया एवं समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहते थे। इस कार्य में परिवार के सदस्य तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है।परिवारजनों ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor