Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ क्लब 323 ई-2 ने रचा इतिहास : राजस्थान के 18 क्लबों में बना ‘सुपर डुपर’ क्लब, जीता डायमंड अवार्ड

क्लब की अध्यक्ष साधना मोहनोत की अध्यक्षता में क्लब ने इस वर्ष सेवा के नए आयाम स्थापित किए। साधना मोहनोत ने अपनी जीत का श्रेय टीम वर्क को दिया।

राखी पुरोहित. जोधपुर

वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ क्लब 323 ई-2 की ओर से आयोजित ‘डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन एक निजी होटल में किया गया। समारोह में क्लब ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और सक्रियता के दम पर पूरे राजस्थान के 18 क्लबों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लब को इस वर्ष के प्रतिष्ठित ‘डायमंड अवार्ड’ से नवाजा गया।

मेहनत लाई रंग, वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ क्लब रहा अव्वल

क्लब की अध्यक्ष साधना मोहनोत की अध्यक्षता में क्लब ने इस वर्ष सेवा के नए आयाम स्थापित किए। साधना मोहनोत ने अपनी जीत का श्रेय टीम वर्क को देते हुए कहा कि सचिव सुलेखा भंसाली, कोषाध्यक्ष अंजू और सभी सदस्यों की दिन-रात की मेहनत का ही परिणाम है कि आज मेहरानगढ़ क्लब को डिस्ट्रिक्ट का ‘सुपर डुपर’ क्लब घोषित किया गया।

इन सदस्यों को मिला सम्मान

समारोह के दौरान क्लब के 10 प्रमुख सदस्यों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए व्यक्तिगत अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सदस्यों में साधना मोहनोत, सुलेखा भंसाली, अंजू, अनीता मेहता, वंदना बक्शी, कंचन, चंद्र, मधु, इंदु, मंजू, संगीता और प्रियंका आदि शामिल है।

दोहरी खुशी : क्लब को मिली नई जिला जिम्मेदारियां

अवार्ड सेरेमनी में क्लब के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई। क्लब की वरिष्ठ सदस्या अनीता जितेंद्र मेहता को मल्टीपल वॉइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। वहीं, वंदना बक्शी को जिला मल्टीपल वॉइस प्रेसिडेंट के अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर क्लब के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। सदस्यों का कहना है कि इन नई जिम्मेदारियों से क्लब का कद और बढ़ेगा। पूरे मेहरानगढ़ परिवार ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल कार्यकाल के लिए ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor