Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भैरोंसिंह सिंह शेखावत मूर्ति अनावरण की तैयारियां जोरों पर 

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

देश के उपराष्ट्रपति रहे और राजस्थान के प्रख्यात मुख्यमंत्री रहे भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण ग्रामीण के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने बताया कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के मूर्ति का अनावरण 14 मई 2026 दोपहर 12 बजे भाटी सर्किल रातानाडा जोधपुर में होगा।

मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं सहित भाजपा के हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी दक्षिण ग्रामीण जोधपुर द्वारा विशेष तैयारी की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों ने प्रवास किया। भाटी ने कहा कि इसके लिए सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों को अलग-अलग टोलियाें के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण ग्रामीण के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जन जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के नेतृत्व में भैरोंसिंह शेखावत के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के लिए वाहनों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें में वरिष्ठजन, पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor