Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. एके पुरोहित ने 10 ई बुक प्रकाशित की, हर ओर मिल रही सराहना

ई बुक आराध्य देव कृष्ण भक्त शिरोमणि महाराज और वेदमणि भूषण कल्लाजी राठौड़ की सेवा में समर्पित की तथा अंग्रेज़ी की पांच ई पुस्तकों का लोकार्पण कैलाश चंद्र मूंदड़ा अध्यक्ष, श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, चित्तौड़गढ़ (SKVV) द्वारा ऑनलाइन संपन्न कराया।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

विगत 12 मई 2026 को डॉ. एके पुरोहित ने अपनी कुल दस ई-बुक्स (पांच हिंदी और पांच अंग्रेजी ) को आराध्य देव कृष्ण भक्त शिरोमणि महाराज और वेदमणि भूषण कल्लाजी राठौड़ की सेवा में समर्पित की तथा अंग्रेज़ी की पांच ई पुस्तकों का लोकार्पण कैलाश चंद्र मूंदड़ा अध्यक्ष, श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, चित्तौड़गढ़ (SKVV) द्वारा ऑनलाइन संपन्न कराया।

सम्बल एंटरप्राइज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित (पूर्व निदेशक कृषि शिक्षा, एस के आर ए यू , बीकानेर ) ने राइजिंग भास्कर को बताया कि सर्व प्रथम 31 मार्च 2026 को सम्बल एंटरप्राइज की वेबसाइट (www.sambalglobal.com) और हिंदी और अंग्रेजी के फ़ोल्डर्स का विमोचन पद्मश्री शीन काफ निज़ाम एवं डॉ एल एन हर्ष द्वारा किया गया। सम्बल द्वारा प्रकाशित डॉ. एके पुरोहित द्वारा लिखित पांच हिंदी ई-बुक्स का लोकार्पण 28 अप्रैल 2026 को कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डॉ. वी.एस. जैतावत द्वारा डॉ. एल.एन. हर्ष (संस्थापक कुलपति) तथा डॉ. आर.पी. जांगिड़ (पूर्व निदेशक अनुसंधान, एसकेआरएयू, बीकानेर) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया ।

इस अवसर पर डॉ. ए.के. पुरोहित ने “उच्च शिक्षा एवं कृषि विज्ञान के द्वार पर नए विचारों की दस्तक” विषय पर मुख्य व्यक्तव्य प्रस्तुत किया। संयोजन डॉ. प्रदीप पगारिया एवं सञ्चालन सुश्री डॉ. प्रियंका स्वामी  ने किया। कृतज्ञता स्वरूप ये ई-बुक्स कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर, एसकेवीवी, निम्बाहेड़ा, राइजिंग भास्कर के पाठकों और गो सेवक पंडित विष्णु दत्त शर्मा के अनुयायियों को 30 जून 2026 तक 50 प्रतिशत विशेष छूट पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इच्छुक पाठकों से अनुरोध है कि वे सैंपल ई-बुक्स देखें, पढ़ें तथा संबंधित कोड सहित गूगल फॉर्म भरकर अपनी रुचि व्यक्त करें।गूगल फॉर्म का लिंक जिसमें ई बुक्स के सैंपल के लिंक मिलेंगें।https://forms.gle/MiurV78MNg3uB7aG9

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor