Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और आईएचजी होटल्‍स एंड रिसॉर्ट ने किया समझौता; किम्पटन ने भारत में कदम रखा

मुख्य बातें : अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने पांच होटलों के पोर्टफोलियो प्रबंध करने का समझौता किया है। इस सौदे के तहत भारत के प्रमुख एयरपोर्ट और व्यावसायिक शहरों में 1500 से अधिक कमरे जोड़े जाएंगे।
यह साझेदारी आईएचजी के लग्जरी लाइफस्टाइल बुटिक ब्रांड किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स की भारत में पहली एंट्री है।
ये होटल जयपुर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में विकसित किए जाएंगे, जिससे प्रमुख एविएशन और शहरी विकास गलियारों में आतिथ्य सत्कार इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूती मिलेगी।
राखी पुरोहित. मुंबई

भारत के सबसे बड़े निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और दुनिया की प्रमुख आतिथ्य कंपनियों में शामिल आईएचजी होटल्‍स एंड रिसॉर्ट्स ने भारत के प्रमुख एयरपोर्ट-लिंक्‍ड और उच्च-विकास वाले शहरी स्थानों पर पांच होटलों को विकसित करने के लिए एक ऐतिहासिक मैनेज्ड होटल पोर्टफोलियो समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के तहत आईएचजी के विभिन्न ब्रांड्स के अंतर्गत 1500 से अधिक कमरों का प्रावधान किया जाएगा। यह आईएचजी का भारत में अब तक का सबसे बड़े पोर्टफोलियो प्रबंध करने का समझौता है। यह विकास भारत में यात्रा की बढ़ती मांग और विमानन, पर्यटन तथा एयरपोर्ट-केंद्रित शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के तेज़ विस्तार के अनुरूप है।

इस पोर्टफोलियो में जयपुर में एक किम्पटन होटल शामिल है, साथ ही आने वाले हॉस्पिटैलिटी-लेड मिश्रित-उपयोग विकास में हॉलिडे इन और हॉलिडे इन एक्सप्रेस होटल भी शामिल हैं, जो अदाणी एयरपोर्ट सिटीज़ का हिस्सा हैं। ये होटल नवी मुंबई, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में प्लान किए गए हैं। एएएचएल आईएएचजी के साथ इस साझेदारी को और मजबूत करने तथा इसका विस्तार करने के लिए उन्नत चर्चाओं में भी है।

यह साझेदारी किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स ब्रांड की भारत में पहली एंट्री है। दुनिया भर में डिज़ाइन-केंद्रित होटलों, शेफ-ड्रिवेन डाइनिंग अनुभवों और बुटिक लग्जरी के लिए मशहूर किम्पटन का भारत में प्रवेश देश में प्रीमियम लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी अनुभवों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। यह घोषणा भारत के एविएशन और पर्यटन क्षेत्र की तेज़ी से बढ़ती मांग के बीच आई है। बढ़ते हवाई यात्रियों, घरेलू पर्यटन और बिजनेस ट्रिप्स की वजह से एयरपोर्ट के आसपास का विकास अब बड़े हॉस्पिटैलिटी और व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभर रहा है।

प्रणव अदाणी, डायरेक्टर, अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने कहा, “अदाणी ग्रुप हॉस्पिटैलिटी और एयरपोर्ट-केंद्रित शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए विश्व स्तरीय गंतव्यों का निर्माण करना चाहता है, जहां यात्रा, ठहरने और शहरी अनुभवों को भारत के तेजी से बढ़ते एविएशन इकोसिस्टम के साथ सहज रूप से जोड़ा जाए। हम यह प्लेटफॉर्म विश्व स्तर के प्रमुख होटल ब्रांड्स के साथ साझेदारी में बना रहे हैं, जो वैश्विक मानकों, परिचालन उत्कृष्टता और स्केल लाते हैं। आईएचजी होटल्‍स एंड रिसॉर्ट के साथ हमारी यह साझेदारी और प्रमुख गेटवे डेस्टिनेशन्स पर पांच होटलों के विकास, भारत की दीर्घकालिक यात्रा और आर्थिक विकास के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले आतिथ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

भारत का सबसे बड़ा निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर एएएचएल अपनी बढ़ती एयरपोर्ट नेटवर्क के ज़रिए हर साल लाखों यात्रियों को सेवा देता है। कंपनी एयरपोर्ट्स को एकीकृत शहरी इकोसिस्टम के रूप में फिर से परिभाषित कर रही है, जहां एविएशन को हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, कमर्शियल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ा जा रहा है। लगभग 663 एकड़ में फैले एयरपोर्ट सिटी डेवलपमेंट्स के माध्यम से एएएचएल मिक्स्ड-यूज गंतव्यों का निर्माण कर रहा है, जो यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ दीर्घकालिक आर्थिक और शहरी विकास को बढ़ावा देगा।

सुदीप जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर, साउथ वेस्ट एशिया, आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने कहा, “अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के साथ हमारी साझेदारी भारत के आतिथ्य क्षेत्र में मौजूद अवसरों के पैमाने को दर्शाती है, खासकर गेटवे शहरों और एयरपोर्ट-लेड डेवलपमेंट्स में, जहां बिजनेस, लीजर और ट्रांजिट ट्रैवलर्स की मजबूत मांग देखने को मिल रही है। लग्जरी, प्रीमियम और एसेंशियल ब्रांड्स के मिश्रण के साथ, यह पोर्टफोलियो हमें देश भर के हाई-ग्रोथ मार्केट्स में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। यह समझौता हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है, क्योंकि इससे किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स का भारत में प्रवेश हो रहा है।”

आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स वर्तमान में भारत में छह ब्रांड्स के तहत 52 होटल संचालित कर रहा है और अगले तीन से पांच वर्षों में 98 और होटल खोलने की योजना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor