पारस शर्मा. जोधपुर
अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा ( ट्रस्ट ) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष टीकमचन्द परिहार की अनुशंसा पर डिप्टी कमांडेन्ट बीएसएफ मनोहर सिंह खीची को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजसेविका श्रीमती कविता श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ, वरिष्ठ व्यवसायी समाजसेवी अभिलेष वडेरा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति दी गई।
युवा व्यवसायी समाजसेवी अब्दुल रशीद खान को जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जोधपुर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त मनोनयन पत्र देकार व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। सभी पदाधिकारियों, समाजसेवी अरुण बलाई का भी भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा इस मौके पर डॉ. अनिता परिहार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, हरदीपसिंह सलूजा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दीपक गहलोत प्रदेश उपाध्यक्ष व गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।



