Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:41 am

Sunday, August 23, 2026, 4:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“भाजपा ने भैरोंसिंह शेखावत को कभी पूरा सम्मान नहीं दिया” : पूर्व सीएम अशोक गहलोत

शेखावत प्रतिमा कार्यक्रम को लेकर गहलोत का भाजपा पर हमला

सुनील वर्मा. जोधपुर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे, लेकिन भाजपा ने उनके जीवनकाल में उन्हें कभी पूरा सम्मान नहीं दिया।

“कांग्रेस सरकार ने किया था भव्य सम्मान समारोह”

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि जब भैरोंसिंह शेखावत उपराष्ट्रपति बने थे, तब कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया था, जबकि भाजपा ने कोई कार्यक्रम तक नहीं रखा। उन्होंने दावा किया कि शेखावत के निधन के बाद कांग्रेस सरकार ने तत्काल विद्याधर नगर स्टेडियम में अंतिम संस्कार के लिए भूमि आवंटित कर स्मारक निर्माण कराया था।

“मुझे नहीं बुलाकर कार्यक्रम की गरिमा कम की गई”

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जोधपुर में आयोजित प्रतिमा अनावरण का राजकीय कार्यक्रम जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया, लेकिन उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इससे कार्यक्रम की गरिमा कम हुई है और भैरोंसिंह शेखावत की आत्मा को भी कष्ट हुआ होगा।

राजनाथ सिंह का भी किया जिक्र

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि यदि यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जानकारी में होती तो ऐसा नहीं होता।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor