Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:58 am

Sunday, August 23, 2026, 5:58 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में इनर वहील क्लब द्वारा मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित 

गोयल हॉस्पिटल का सामाजिक सरोकार

सुनील वर्मा. जोधपुर

प्रज्ञा निकेतन दिव्यांग छात्रावास में इनर व्हील क्लब के तत्वाधान में गोयल हॉस्पिटल जोधपुर के द्वारा विशेष छात्रों के लिए हेल्थ तथा आंखों के चेकअप का शिविर आयोजित किया गया। इनर व्हील अध्यक्ष पम्मी भूटानी ने बताया कि इस कैंप में आंखों की जांच, खून की लिक्विड प्रोफाइल, डी3, ब्लड शुगर, बीपी, वजन की जांच की गई।

गोयल हॉस्पिटल टीम के डॉक्टर कुलदीप गोस्वामी ने बताया कि मेडिकल टीम में डॉक्टर दीपक, डॉक्टर संजय, निर्मला सिस्टर, जोगाराम नर्सिंगकर्मी तथा प्रतीक परिहार, गिरीश सोनी शामिल थे। इस अवसर पर विकलांग पुनर्वास एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्ष डॉक्टर मीणा बरड़िया ने इनर व्हील सदस्य रचना सांघी, स्नेह लोढ़ा, सरिता चौधरी, कल्पना काबरा एवं अध्यक्ष पम्मी भूटानी का स्वागत किया तथा गोयल हॉस्पिटल की टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रज्ञा निकेतन के स्टाफ का भी हेल्थ चेकअप किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor