Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भामाशाह दमयंती कच्छवाह का किया सम्मान

भाटियानाडी विद्यालय में हुआ आयोजन 

सुनील वर्मा. जोधपुर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटियानाडी में शुक्रवार को समाजसेवी एवं भामाशाह श्रीमती दमयंती कच्छवाह के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा एवं विद्यालय विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय परिहार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय भामाशाह महेश परिहार उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यालय विकास में भामाशाहों की भूमिका को प्रेरणादायक बताते हुए श्रीमती दमयंती के योगदान की सराहना की तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

समारोह में विद्यालय की एसडीएमसी समिति के सदस्यों, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी श्रीमती दमयंती का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती दमयंती के परिवारजन भी उपस्थित रहे। उनके परिवार की ओर से डॉ. सम्पत सिंह गहलोत द्वारा विद्यालय परिसर में 10 पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्यालय प्राचार्य ने अपने संबोधन में भामाशाह परिवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन एवं अध्ययन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में श्रीमती दमयंती ने विद्यार्थियों को जीवन में कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा प्रदान करती है तथा विद्यार्थी निरंतर मेहनत कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, भामाशाह परिवार एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor