Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:33 am

Sunday, October 18, 2026, 7:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

18 मई को जोधपुर शहर में जलापूर्ति रहेगी बंद

फिल्टर हाउस के रखरखाव एवं सफाई कार्य के चलते बदलेगा जल वितरण शेड्यूल, 19 एवं 20 मई को संशोधित समयानुसार होगी जलापूर्ति, झालामंड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक रहेगी सामान्य सप्लाई

सुनील वर्मा. जोधपुर 

ग्रीष्म ऋतु के लिए जल भंडारण तथा जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस एवं पाइप लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं सफाई कार्य के चलते 18 मई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउसों से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि कायलाना, चौपासनी एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 18 मई को प्रस्तावित जलापूर्ति अब 19 मई को तथा 19 मई को होने वाली जलापूर्ति 20 मई को की जाएगी।

उन्होंने बताया कि झालामंड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों, पाल बाईपास तथा शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 18 मई को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।

इन क्षेत्रों में 19 मई को होने वाली जलापूर्ति अब 20 मई को तथा 20 मई को होने वाली जलापूर्ति 21 मई को की जाएगी। विभाग ने आमजन से जल का आवश्यक संग्रह कर सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor