Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:33 am

Sunday, October 18, 2026, 7:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने जारी किए आदेश

सुनील वर्मा. जोधपुर

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने आदेश जारी कर ग्रीष्म ऋतु 2026 में संभावित पेयजल संकट की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को सुचारू एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग, जोधपुर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

जारी आदेशानुसार कंट्रोल रूम का संचालन चौबीसों घंटे तीन पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक संचालित होगी। कंट्रोल रूम में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है ताकि पेयजल संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन से प्राप्त शिकायतों पर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए।

कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0291-2650349 एवं 0291-2650350 निर्धारित किए गए हैं, जिन पर आमजन पेयजल संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों की सूचना दे सकेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor