Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदकों के साक्षात्कार 26 मई को

बावड़ी तहसील/ब्लॉक के अभ्यर्थियों के लिए प्रातः 11 बजे से होंगे साक्षात्कार

सुनील वर्मा. जोधपुर

जिला रसद अधिकारी प्रथम कार्यालय, जोधपुर द्वारा कार्यालय के क्षेत्राधिकार में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इन उचित मूल्य दुकानों हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

जिला रसद अधिकारी प्रथम जोधपुर अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए प्राप्त आवेदनों के चयन हेतु आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी प्रथम कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, पावटा, जोधपुर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तहसील/ब्लॉक बावड़ी के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 26 मई को प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor