राखी पुरोहित. जोधपुर
सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्यरत संस्था सहयोग भारती फाउंडेशन द्वारा भीषण गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों के लिए जूस एवं फलों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी स्कूल में विद्यालय प्रबंधक श्रीमती राज गुप्ता के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
संस्था के अध्यक्ष जयंत माथुर ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं राहत हेतु जूस, फ्रूट एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी स्कूल की प्राचार्य राजश्री दवे, स्वाति जैन, संगीता पुरी एवं कृष्णा वैष्णव भी उपस्थित रहीं और उन्होंने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व मनीषा माथुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य सहयोग श्रीमती रेखा माथुर, श्रीमती दुर्गा माथुर, श्रीमती रामेश्वरी माथुर, शंकर माथुर एवं राजेश्वरी माथुर का रहा। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि सहयोग भारती फाउंडेशन आगे भी समाज सेवा एवं जरूरतमंद बच्चों के हित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा।




