Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:25 am

Sunday, August 23, 2026, 9:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुरुषोत्तम मास : श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर प्रांगण में 17 मई से धार्मिक अनुष्ठान

राखी पुरोहित. जोधपुर

किला रोड स्थित श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर 17 मई 2026 से दस दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान हाेगा।परमहंस परिव्राजकाचार्य अनन्त श्री 1008 स्वामी डॉ. प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज सर्वशकार कार्यकारी मठाधीश श्रीमद् श्रीमज्जगद्‌गुरू शंकराचार्य महासंस्थानम् शंकरमठ रामराजातला हावड़ा (कोलकत्ता) के परम सान्निध्य में श्रीमद्भागवत महापुराण के कपिल-देवहुति संवाद पर वेदान्त चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र कुमार दवे व ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेशवल्लभ व्यास ने बताया कि वेदान्त चर्चा 17 मई से 26 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक होगी।

वेदान्त चर्चा हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गई है जिसमें धर्मानुरागी डॉ. डी.डी. ओझा, नन्द‌किशोर ओझा, दुष्यन्त त्रिवेदी, योगेश त्रिवेदी, मनीष त्रिवेदी, गंगादत्त ओझा, रितेश दवे, अरविन्द त्रिवेदी, नरनारायण बोहरा, मोहित दवे व घनश्याम पुरोहित एवं श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट के ट्रस्टी हरीश ओझा, शरद ठाकुर, रमेश घोष व ओमदत्त बोहरा के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बन्धु उपस्थित होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor