Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:25 am

Sunday, August 23, 2026, 9:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बसेटा विकास सेवा समिति के चुनाव संपन्न : सुरेश बाणिया अध्यक्ष निर्वाचित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

बसेटा (धोबी) विकास सेवा समिति के आम चुनाव 16 मई 2026 को श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेन्टर सभागार में आयोजित आम सभा में सम्पन्न हुए।

चुनाव अधिकारी राजन वैष्णव ने बताया कि सर्व सम्मति से सुरेश बाणिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रमेश बाणिया, कोषाध्यक्ष अशोक बाड़ोलिया, सचिव ओमप्रकाश बामणिया, सहसचिव चन्द्रप्रकाश डागर, संगठन एवं प्रचार सचिव राकेश तंवर चुने गए तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रकाश चौहान, हरीश राठौड़, राकेश भाटी, अशोक बाणिया, गीता डागर का चुनाव किया गया।

समिति के सचिव ओमप्रकाश बामणिया ने बताया कि चुनाव अधिकारी राजन वैष्णव, सहायक चुनाव अधिकारी लुभाष राठौड़, चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप भाटी तथा समिति के संरक्षक प्रेमचन्द चौहान की देखरेख में चुनाव शांति पूर्वक निर्विरोध सम्पन्न हुए। अंत में समिति के संरक्षक धर्मदास राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor