Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:20 am

Thursday, July 9, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डॉ. सोनल कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना, दुनिया को दिखाएंगी राजस्थान की संस्कृति

भगवान पंवार. जोधपुर

जोधपुर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी डॉ. सोनल परिहार अब विश्व के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म आयोजनों में शामिल कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं। मिसेज इंडिया और मिसेज अर्थ इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर चुकी डॉ. सोनल को इस बार पेरिस से विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है, जिसके तहत वे कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी।

डॉ. सोनल शुक्रवार को जोधपुर से पेरिस के लिए रवाना हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान और विशेष रूप से जोधपुर की संस्कृति, विरासत और महिलाओं की प्रतिभा के लिए गौरव का क्षण है। वे कॉन्स के मंच पर अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दुनिया को मारवाड़ की अपणायत, रंगों और पारंपरिक कला से परिचित करवाएंगी। कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में डॉ. सोनल जिन परिधानों में नजर आएंगी, उनमें राजस्थान की पारंपरिक कला और आधुनिक फैशन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उनके लिए विशेष रूप से तैयार किए गए आउटफिट्स में राजस्थानी कढ़ाई, मिरर वर्क, बंदhej और रॉयल मारवाड़ी कल्चर की झलक दिखाई देगी। बताया जा रहा है कि रेड कार्पेट के लिए उनका मुख्य परिधान इंडो-वेस्टर्न थीम पर आधारित होगा, जिसमें जोधपुर की शाही विरासत को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

डॉ. सोनल का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर जा रही हैं। उनका मानना है कि छोटे शहरों की महिलाएं भी अपने सपनों को वैश्विक पहचान दिला सकती हैं, यदि उनमें आत्मविश्वास और मेहनत का जज्बा हो।

जोधपुर की पहली ऐसी शख्सियत बनने जा रहीं डॉ. सोनल की इस उपलब्धि से शहर में उत्साह का माहौल है। फैशन और सोशल सर्किल से जुड़े लोगों ने इसे जोधपुर के लिए गर्व का क्षण बताया है। अब सबकी नजरें कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर होंगी, जहां डॉ. सोनल परिहार राजस्थान की संस्कृति की चमक पूरी दुनिया तक पहुंचाती नजर आएंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor