Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:33 am

Sunday, August 23, 2026, 6:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुरुषोत्तम मास : श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, प्रसादी वितरित

पंकज जांगिड़. जोधपुर

पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के अवसर पर पुण्य लाभ के उद्देश्य से रातानाडा, ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। साथ ही मंदिर सेवको और मंदिर समिति सदस्यों द्वारा संकीर्तन व आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को हलवा-पुड़ी-सब्जी का वितरण किया गया और दक्षिणा भेंट की गई।

श्रद्धालुओं ने नागा बाबा सेवागिरी, श्री श्री 1008 महंत श्री महादेव गिरी, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा वाराणसी, काशी के अंतराष्ट्रीय सचिव व मंदिर के महंत श्री शिवचेतन गिरी महाराज की समाधि तथा श्री पीपलेश्वर महादेव, शिव परिवार, श्री दत्तात्रेय भगवान, देवी दुर्गा माता, द्वादश ज्योतिर्लिंग, श्री राम दरबार, राधाकृष्ण, मां सरस्वती, निद्रा देवी विष्णु भगवान, तिरुपति बालाजी, जुगल जोड़ी बाबा रामदेव नेतल राणी, शनि देव, बालाजी महाराज, लड्डू गोपाल और हवन कुंड के दर्शन के साथ आहुतियां प्रदान सभी के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। साथ ही मंदिर की गोशाला में गौमाता की सेवा की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor