Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर के नव मनोनीत कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा का किया सम्मान 

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत घोषित जिला कार्यकारिणी में बाईजी का तालाब श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस के सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत के वासुदेव बुढ़ल, ज्योति स्वरूप धनेरवा, वीरेंद्र भाकरेचा और मंदिर कमेटी द्वारा साफा, दुपट्टा और मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

श्री जांगिड़ पंचायत, मंदिर कमेटी और सुरेश शर्मा ने जांगिड़ समाज के प्रतिनिधि के रूप में इस दायित्व के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविन्द सिंह डोटासरा व जोधपुर जिलाध्यक्ष ओंकार वर्मा का आभार प्रकट किया।

ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या के उपलक्ष्य में बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से हवन हुआ। वीरेंद्र आर्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किए गए हवन में श्री जांगिड़ पंचायत के ज्योति स्वरूप धनेरवा, वीरेंद्र भाकरेचा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और मंदिर कमेटी के प्रेमप्रकाश जायलवाल, हुकमाराम झिलोया, मिश्रीलाल कुलरिया, दिनेश पालड़िया सहित गायड़राम नागल, अशोक उत्तम, सुरेश ओस्तवाल, बन्नाराम मांकड़, अर्जुन राम कुलरिया, किशोरीलाल भदरेचा, रामदेव पालेचा, हिमांशु कुलरिया व सुखी देवी ने हवन में आहुतियां प्रदान कर सभी के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। आरती के पश्चात आयोजित मासिक बैठक में 25 मई से शुरू होने वाले मारवाड़ के महाकुंभ भौगिशैल परिक्रमा में एक दिन श्रद्धालुओं की सेवार्थ शिविर लगाने का निर्णय लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor