Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:35 am

Thursday, July 9, 2026, 2:35 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव का मदर्स डे ढोल नगाड़ों से भव्यता से मनाया गया

कार्यक्रम में मिस्टर जोधपुर नवीन मोहनोत को भी पुरस्कार दिया गया। मिसेज जोधपुर को साड़ी, साफा, शॉल, मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

सुनील वर्मा. जोधपुर

लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव ने होटल गैलेक्सी में 150 स्वीट मदर्स के साथ सेलिब्रेशन मनाया। लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव की अध्यक्ष उषा गर्ग, सचिव एडवोकेट संजीव व्यास, कोषाध्यक्ष अमित पेड़ीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि मदर्स डे सेलिब्रेशन में मुख्य अतिथि लायन एसएल शर्मा एवं सीए संजय भंडारी थे। मिसेज जोधपुर डॉक्टर पूजा राजपुरोहित थी विशिष्ट अतिथि थीं।  कार्यक्रम में मिस्टर जोधपुर नवीन मोहनोत को भी पुरस्कार दिया गया। मिसेज जोधपुर को साड़ी, साफा, शॉल, मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि लॉयंस की पूर्व रीजन चेयरमैन नीता जैन, जायंट्स की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम जैन थीं।

कार्यक्रम में सिंगिंग से समा बांधा गया। सिंगर मनीष व्यास, रॉकस्टार अमित पेड़ीवाल, लेडी रॉकस्टार योगिता भाटी, आशुतोष व्यास ने समां बांध दिया। कई प्रतियोगिताएं हुईं। बेस्ट साड़ी बबीता जैन, बेस्ट मैकअप 2 मधु भंडारी, डॉक्टर चित्रलेखा थी बेस्ट लाफ्टर, नीतू विधानी, बेस्ट स्माइल निरुपमा पटवा, बेस्ट कैटवॉक अनुराधा अरोड़ा बेस्ट, हेयर मानसी शाह, बेस्ट लॉन्ग हेयर भारती माहेश्वरी, बेस्ट डांस गीता खेतानी, चंचल गहलोत बेस्ट फोटोजेनिक, रजनी सिंह स्थापना दिवस ऑनलाइन में बेस्ट फोटोजेनिक अमित पेड़ीवाल को मिला बेस्ट कविता। डॉक्टर पूजा राजपुरोहित, सैकंड कविता डॉक्टर गुंजन सिंह सक्सेना।

मुख्य अतिथि सीए संजय भंडारी ने स्वरचित कविता से सबके दिल को छुआ , बेस्ट स्थापना दिवस के पारंपरिक रहने सहन खान पान में धर्म नारायण माथुर प्रथम थे। महिलाओं में रोटेरियन अध्यक्ष मधु समदानी ने रितिका मनवानी ने पुरस्कार में योगिता भाटी, अमित पेड़ीवाल लक्ष्मी शेखावत, डॉक्टर विपिन व्यास अग्रवाल समाज की अध्यक्ष सरोज गुप्ता को बेस्ट सुपर मॉम अवॉर्ड में जया सोलंकी सुनील जैन, दीपक सोनी, एंकर अरुण सिंह चौहान, सोनू बंसल को भजन सम्राट का अवॉर्ड मिला। वीना अचतानी को बेस्ट कविता का अवॉर्ड मिला। रक्षिता बाफना को बेस्ट टॉलकेटिव मदर का, बेस्ट एक्स्ट्रा सोबर मदर का अवार्ड विमला गट्टाणी जी को मिला। बेस्ट घूमर में तेज कंवर प्रथम रही। रीटा सोनी को सैकंड घूमर। इस तरह बहुत लोगों ने ढोल नगाड़ों में डांस करके सुंदर माहौल बना दिया। सभी को मुख्य अतिथि सीए संजय भंडारी, मुख्य अतिथि लॉयन एसएल शर्मा एवं सभी कार्यक्रम की निर्णायका डॉक्टर पूजा राजपुरोहित व आयोजिका उषा गर्ग, संजीव व्यास, अमित पेड़ीवाल ने मोमेंटो, शाल, माला क्राउन से सम्मानित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor