Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिंघम म्यूज़िक ग्रुप ने संगीत के साथ मनाया मदर्स डे

“मां के नाम सुरों की एक शाम”

पारस शर्मा. जोधपुर

स्थानीय ‘द सोलो हाउस’ में रविवार शाम सिंघम म्यूज़िक ग्रुप की ओर से मदर्स डे के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया साथ ही कार्यक्रम में हर किसी को अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला जो वाकई में एक सराहनीय प्रयास था।

ग्रुप की सराहनीय पहल के अंतर्गत वहां मौजूद हर व्यक्ति को गायन का अवसर प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्रुप एडमिन अभिलेष वडेरा, लेडी रॉकस्टार योगिता टाक और सनसिटी रॉकस्टार अमित पेडीवाल ने

प्रतिभाशाली गायकों को स्मृति चिन्ह देकर उनकी हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह विनोद सिंघवी, रॉयल प्रॉपर्टीज के हरदीप सिंह सलूजा एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय सर्वधर्म महासभा की राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाग लेने वाले संस्कारी इवेंट के संस्थापक अभिषेक शर्मा और उनके साथी सुनील मेहता, उत्तम भंसाली, स्वाति, मंछापूर्ण बालाजी की संस्थापक पूर्णिमा, आशीष सोनी, वीणा हरवानी, दिलीप टाक, उषा वडेरा, भूपेंद्र, बरजी, भरत, अनिल, हरीश, अरुण, ऋषि, चंचल दवे, अंशु, महेश जोशी, अशोक तंवर, सोमनाथ, रामदेव, रश्मि रामदेव, स्नेहलता जांगीर, डॉ सावित्री शर्मा, ईश्वरचंद चारण, डॉक्टर सुधा मोहता, आरजे विजय, डॉक्टर केके भट्ट एवं किड्स किंगडम स्कूल के संस्थापक रूपम शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor