Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मनरेगा विकास कार्यों के प्रस्ताव समय पर भिजवाएं : आशीष कुमार मिश्रा

ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश, प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने पर जोर, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को ग्राम पंचायत स्तर पर उत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश…।

पारस शर्मा. जोधपुर

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिश्रा ने समस्त विकास अधिकारियों को महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के प्रस्ताव समय पर भिजवाने के निर्देश दिए तथा ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं समन्वय आवश्यक है।

स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश

मिश्रा ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए क्लस्टर आधारित कार्य प्रणाली अपनाने एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, वहां शीघ्र निविदा जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के अंतर्गत फलोदी एवं लोहावट में लंबित टेंडर कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत समितियों में प्रत्येक दुकान के बाहर डस्टबिन रखने के निर्देश भी प्रदान किए।

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में 10 या उससे अधिक आवास अपूर्ण हैं और आवास सहायकों की नियुक्ति नहीं हुई है, वहां नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही प्रोटोटाइप आवासों के प्रस्ताव भी समय पर भिजवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में महात्मा गांधी जनभागीदारी विकास योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, सम्बल ग्राम विकास योजना के लंबित प्रस्तावों, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लंबित पूर्णता प्रमाण पत्रों तथा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की समीक्षा की गई। पंचायत समिति फलोदी, बाप एवं आउ के लंबित दस्तावेज समय पर भिजवाने तथा सभी पंचायत समितियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

स्वामित्व योजना एवं जिला उत्थान योजना की समीक्षा

स्वामित्व योजना के अंतर्गत मानचित्र एवं सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कर प्रॉपर्टी पार्सल पट्टे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत ओपन जिम एवं हाईमास्ट लाइट कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। उन्होंने बकाया गबन प्रकरणों में वसूली प्रक्रिया को तेज करने तथा कम प्रगति वाले कार्मिकों के विरुद्ध नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिक

सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

महात्मा गांधी नरेगा योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रमिकों के लिए छाया, पेयजल, प्राथमिक उपचार बॉक्स, ग्लूकोज, दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए पालना एवं देखभाल हेतु आया की व्यवस्था करने तथा कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। लंबित न्यायिक प्रकरणों में अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 को ग्राम पंचायत स्तर पर जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में आयोजित करने तथा सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम संसाधन व्यक्तियों की भर्ती प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार, अधिशाषी अभियंता मनरेगा सोहम शर्मा, अधिशाषी अभियंता चम्पालाल परमार, अधिशाषी अभियंता श्रीमती शवीना बानों, लेखाधिकारी नरेगा रविन्द्रपाल विश्नोई, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, श्रीमती सुमन माथुर सहित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor