Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

रक्तकोष फाउंडेशन एवं प्रांजल सेवा समिति द्वारा कैलाश मेघवाल (लाडला) के जन्मदिवस पर 21 मई को थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों हेतु आयोजित होगा रक्तदान शिविर 

पारस शर्मा. जोधपुर

रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर एवं प्रांजल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में युवा समाजसेवी एवं रक्तकोष जिला संयोजक कैलाश मेघवाल (लाडला) के 29वें जन्मदिवस के अवसर पर थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 21 मई को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का सोमवार को विमोचन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तशाला में दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग, डीआईजी राजपाल सिंह, जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या, उत्कर्ष क्लासेज संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. निर्मल गहलोत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी, कुड़ी थानाधिकारी तेजकरण परिहार, पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी, कांग्रेस महासचिव करण सिंह उचियारड़ा, सहायक पुलिस अधीक्षक शिवलाल विरठ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बांता, कैलाश मेघवाल, बबलू निंबड़िया, नरपत इंदलिया, अक्षय मेघवाल, अरविंद बरवड़, लक्ष्मण तंवर, आशीष जावा, प्रताप चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैलाश मेघवाल ने कहा कि जन्मदिवस को सेवा, मानवता और समाजहित के कार्यों से जोड़ना ही उनका उद्देश्य है तथा थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

रक्तकोष फाउंडेशन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बांता ने कहा कि थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है और ऐसे शिविर उनके जीवन के लिए संजीवनी का कार्य करते हैं। संस्था लगातार जनसेवा एवं रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़कर समाज में मानवता और सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor