राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा की एक और सार्थक पहल
राखी पुरोहित. जोधपुर
महिला सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन की विशेष अतिथि समूह की फेडरेशन ऑफिसर अध्यक्षा श्रीमती निरूपा पटवा थीं। कार्यक्रम का आयोजन समूह की सदस्य डॉ. रानी मूथा एवं निधि सुराणा द्वारा किया गया।
जायंट्स ग्रुप समाज सेवा के विभिन्न कार्य के वर्ष भर करता है। साथ ही महिलाओं के इस ग्रुप में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाता है। उसी के तहत ब्यूटी विथ बिज़नेस सेमिनार का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती निरूपा पटवा एवं विशेष वक्ता समीर कुमार शर्मा का स्वागत प्रेक्षा चोपड़ा एवं चेतना मूथा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस आयोजन में कोरियन बिजनेस ऑपर्च्युनिटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य एवं आर्थिक समृद्धि कैसे प्राप्त की जा सकती है, इस विषय पर डॉ. रानी मूथा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने दक्षिण कोरियाई कंपनी एटोमी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दक्षिण कोरिया सरकार एवं वहां की निजी कंपनी कोलमार बी एंड एच का जॉइंट वेंचर होने के कारण पूर्णतः विश्वसनीय कंपनी है। इसके साथ जुड़कर महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान एटॉमी के ग्लास स्किन केयर प्रोडक्ट्स से तीन लाइव फेशियल डेमो भी दिए गए, जिनमें त्वचा पर तुरंत बदलाव देखने को मिले। ब्यूटीशियन श्रीमती सुमन आचार्य ने श्रीमती निरूपा पटवा का, ब्यूटीशियन श्रीमती अनुसुइया ने डिंपल गांधी का तथा तरुणा जैन ने प्रसिद्धि जैन का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। तुरंत मिले परिणाम देखकर सभी उपस्थित सदस्य आश्चर्यचकित रह गए।
निरूपा पटवा ने बताया कि बैठक में लगभग 60 महिला एवं पुरुष सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्याम सिंह पंवार (एजेंट एटॉमी इंडिया), अरुण भंसाली (एजेंट एटॉमी इंडिया), हेल्थ कोच सौम्या सोलंकी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही मनोरंजन हेतु तंबोला गेम एवं लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि एवं वक्ता एटॉमी इंडिया के डायमंड मास्टर समीर कुमार शर्मा विशेष रूप से दिल्ली से पधारे थे। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए एटॉमी प्लेटफॉर्म एक बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम का संचालन श्री जयराज राव (एसएसएम एटॉमी इंडिया) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए।
अध्यक्ष तारा सोलंकी ने कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि एटोमी मात्र 16 वर्षों की छोटी अवधि में वर्ष 2025 में विश्व की 7वीं सबसे बड़ी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी बन चुकी है।




