Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जटिया (रैगर) समाज में शिक्षा नेग की नई शुरुआत हुई है। इसका आज आगाज हुआ। महापरिनिर्वाणी प्रेमदेवी भैराराम जी नवल के पुत्र एवं पुत्रवधू पन्ना देवी नवल गौतम राज नवल के विवाहोत्सव की 40वीं वर्षगांठ और उनके सुपोत्रों सिद्धार्थ नवल एवं‌ मनोज नवल के विवाहोत्सव के आनंदित सम्पन्नता के उपलक्ष में पे बेग टू सोसायटी की भावना से, भदवासिया में संचालित रेमिडियल कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सहयोग हेतु 21000/ हजार रुपए एवं 2 कक्षा कक्ष बैंचे भेंट की गयी है।

इस अवसर पर भोमाजी कुटुम्ब के अग्रज रूपकुमार, बालकिशन, राहुल, कृष्ण कुमार चौहान ने कन्या छात्रावास भदवासिया के शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य चेतन प्रकाश नवल एवं सहयोगी पूर्ण प्रकाश सिंगाडिया के सान्निध्य में उपस्थित समाज के छात्र छात्राओं के साथ सामाजिक सहयोग कार्य सम्पन्न हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor