राखी पुरोहित. जोधपुर
जय श्री देव दर्शन ग्रुप महामंदिर ने अपना पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया। मुख्य अतिथि एडवोकेट विजय शर्मा ( पर्यावरण पशु पक्षी प्रेमी ) के सान्निध्य में पूरे ग्रुप के सदस्यों व अन्य लोगों के साथ सेवा करुणा भाव के साथ उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों व माताओं- बहनों द्वारा सर्वप्रथम पीपल की पूजा की गई तथा गाड़ियों से रवाना होकर गंगा राम प्याऊ के सामने, नागौर रोड पर स्थित आशापुरा गौशाला पहुंचे, जहां पर गौ माता की पूजा कर असहाय गायों के लिए सूखा चारा, तरबूज व पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर एडवोकेट विजय शर्मा की काकीसा का देहांत 15.5.2026 को हो जाने पर श्रद्धांजलि स्वरूप पौधरोपण किया गया। ग्रुप के सदस्यों द्वारा एडवोकेट विजय शर्मा (मुख्य अथिति) व राजेंद्र सांखला व अन्य अतिथियों को दुपट्टा माला पहना कर स्वागत सम्मान किया।
इसके पश्चात सभी ग्रुप के सदस्य राधा रानी मंदिर दईजर मण्डलनाथ के पास स्थित बरसावन धाम गौशाला पहुंचे। वहां पर सभी सदस्यों ने गाय माता की पूजा अर्चना कर गुड़ तरबूज खिलाये तथा राधा रानी मंदिर में राधा रानी मूर्ति के आगे 33 घी के दीपक जला कर दिव्य दर्शन कर प्राथना की कैलाश जी लखपति ने इस ग्रुप के सभी सदस्यों को पांचवे स्थापना दिवस की बधाई दी व अपनी व सदस्यों की और की सर्व सम्मति से ग्रुप की और से सेवा कार्य करने हेतु मनीष सोनी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट विजय शर्मा व ग्रुप के वरिष्ठ रमेश गहलोत, पुरुषोत्तम जोशी, चंदेल साहब, दिलीप धुत, महेश ढाका ने भी अपने विचार व्यक्त किए गए। इसके पश्चात ग्रुप के नेमीचंद प्रजापत, नंदकिशोर लड्डा, मनीष सोनी, एडवोकेट अश्विनी गहलोत आदि सदस्यों ने सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दोनों गौ शालाओं में पक्षियों के पानी पीने हेतु मिट्टी के परिंडे, कुंडियों एवं रहने के लिए पक्षी घर लगाए कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से चाय जलपान कर समापन किया गया।


