रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 22 मई को करेंगे शुभारंभ
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
22 मई को जोधपुर में आयोजित होने वाले समारोह में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत गाड़ी संख्या 26481/82, जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में डिब्बों की संरचना में बदलाव (डिब्बों की संख्या 8 से बढ़ाकर 20) और गाड़ी संख्या 20485/86, साबरमती- जोधपुर एक्सप्रेस के जैसलमेर तक विस्तार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
25.09.2025 को प्रारम्भ होने वाली जोधपुर से जयपुर होकर दिल्ली कैंट तक संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को रेल यात्रा का नया अनुभव प्रदान कर रही है तथा यात्रियों में बहुत ही लोकप्रिय हो रही है। इस ट्रेन के मेड़ता रोड़, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाडी और गुडगांव में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव होने से इस क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सफर की अनुभूति मिल रही है। यह वंदे भारत ट्रेन जोधपुर के पर्यटन स्थलों, मेड़ता में मीरा बाई के मंदिर, मकराना के मार्बल उद्योग, सांभर की नमक इंडस्ट्रीज, जयपुर में पर्यटन, शिक्षा एवं चिकित्सा, अलवर के निकट सरिस्का अभ्यारण, भर्तहरि और पांडुपोल दर्शनार्थियों तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रोजगार के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है। इस रेल सेवा से यात्री करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और क्षेत्र के निवासियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर इस ट्रेन के डिब्बों की संरचना में बदलाव किया जा रहा है। इस ट्रेन में डिब्बों की संख्या को 8 से बढ़ाकर 20 किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक यात्री लाभान्वित हो सके और अधिक सीटों की उपलब्धता रहने से यात्रियों को सफर में आसानी रहेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 20485/86, साबरमती – जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार किया जा रहा है। स्वर्ण नगरी के नाम से विख्यात जैसलमेर, राजस्थान का प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ सामरिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण है। सोनार किला, पटवों की हवेली, बड़ा बाग, थार में फैला मरूस्थल पर्यटकों के आकर्षण के केन्द्र है। जैसलमेर में पर्यटकों की आवाजाही में रेलवे की अहम भूमिका रहती है एवं विशेेषकर सर्दियों के मौसम में देश और विेदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक रेल के माध्यम से पहुंचते हैं।
साबरमती से जोधपुर तक संचालित होने वाली रेल सेवा का जैसलमेर तक विस्तार होने से जैसलमेर की ओर कनेक्टिीविटी मजबूत होगी। इससे क्षेत्र के यात्रियों को विशेेष लाभ होगा और क्षेत्र में नए सम्पर्क स्थापित होंगे तथा जैसलमेर में पर्यटन जनित रोजगारों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही चिकित्सा और शिक्षा के लिए जोधपुर और अहमदाबाद जाने वाले निवासियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
जालोर से भुज-दिल्ली वाया भीलड़ी-जालोर-पाली मारवाड़ जं. को 22 को हरी झंडी दिखाएंगे
रेल, सूचना एंव प्रसारण, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 22 मई को जालोर से भुज-दिल्ली वाया भीलडी-जालोर-पाली मारवाड़-मारवाड जं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जालोर का पहली बार राजधानी से सीधा सम्पर्क स्थापित होगा। इस अवसर पर लूंबाराम सांसद-जालोर सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।
भुज से दिल्ली संचालित होने वाले रेलसेवा का अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड जं, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाडी स्टेशनों पर ठहराव होने से क्षेत्र के निवासी लाभान्वित होंगे।
जालोर और आसपास के क्षेत्र के लिए यह रेलसेवा विशेष रूप से महत्वपूर्ण सिद्व होंगी क्योंकि इससे पहली बार राजस्थान और देश की राजधानी से सीधा संपर्क स्थापित हो रहा है। नई रेल सेवा पश्चिमी भारत और उत्तर भारत के बीच मजबूत संपर्क स्थापित करते हुए विकास में अहम योगदान प्रदान करेगी।





