Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी तेज कंवर सांखला को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर किया सम्मानित

रातानाड़ा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्रीमती तेज कंवर सांखला वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर का मंदिर ट्रस्ट एवं महिला मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया।

राखी पुरोहित. पारस शर्मा. जोधपुर 

राज्य स्तरीय “फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2026” से जयपुर में सम्मानित होने के उपरांत रातानाड़ा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्रीमती तेज कंवर सांखला वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर का मंदिर ट्रस्ट एवं महिला मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया।

रातानाड़ा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष इंदर सिंह सांखला एवं ट्रस्ट के ही प्रकाश भाटी और पूर्व पार्षद ललित गहलोत एवं रातानाड़ा कृष्ण मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा चौधरी, सीमा सांखला, मोहिनी सांखला और उत्कर्ष क्लासेज के निर्मल गहलोत की माताजी श्रीमती भंवरी देवी गहलोत तथा रातानाड़ा कृष्ण मंदिर के पुजारी हरी भाई के सान्निध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारीगण, ट्रस्टी, हरी भाई एवं रातानाड़ा क्षेत्र की समस्त महिला मंडली, महिला मित्रों ने श्रीमती तेज कंवर को आशीर्वाद, दुआएं और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

महिला मंडल की सीमा सांखला ने बताया कि रातानाडा क्षेत्र में महिलाओं को चिकित्सा जानकारी, अस्पताल भर्ती या रक्त की आवश्यकता होने पर श्रीमती तेज कंवर सांखला पूरे समर्पण से तत्काल सेवाएं उपलब्ध करवाती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवाएं असीमित हैं, कभी भी फोन करने पर तत्काल प्रभाव से सेवाएं मिलती हैं और चौबीस घंटे जारी रहती हैं।

श्रीमती तेज कंवर सांखला ने कहा कि पुरस्कार और सम्मान तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन मंदिर में मिला ये प्यार ही असली पूंजी है। उन्होंने कहा कि ये सम्मान केवल उनका नहीं, आप सबका है। आप सबके प्यार और आशीर्वाद से ही ये संभव हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चिकित्सा के क्षेत्र में चौबीस घंटे सेवाएं निरंतर जारी रहेगी। मानव सेवा सर्वोपरि सेवा है। ईश्वर ने जो सेवा कार्य मुझे दिया है उसे अंतिम सांस तक समर्पित भाव से पूरा करुंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor