Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत जिले में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

-धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 51 ग्रामों में लगाए गए सैच्यूरेशन कैम्प

पारस शर्मा. जोधपुर 

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 10 मई से 9 जून 2026 तक “जनजाति गरिमा उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव की कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत 18 मई से 25 मई 2026 तक जिलों में “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में शामिल ग्रामों के आदि सेवा केन्द्रों पर सैच्यूरेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जोधपुर श्रीमती नीलम लेखारा ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को जोधपुर जिले की 07 पंचायत समितियों — शेरगढ़, बालेसर, सेखाला, चामू, औसियां, मण्डोर एवं लूणी में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत कवर किए गए 51 ग्रामों के आदि सेवा केन्द्रों पर सैच्यूरेशन कैम्प आयोजित किए गए।

इन कैम्पों के अंतर्गत जनजाति समुदाय के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए गए तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor