Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गर्मी से राहत, मानव सेवा का पुण्य… कच्ची बस्तियां में मटकियां बांटी, आस्था वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आइसक्रीम खिलाई

सुनील वर्मा. जोधपुर

जायंट्स क्लब ब्लू सिटी सहेली और लायंस क्लब आगाज द्वारा कच्ची बस्ती में मटकियां वितरित की गई, ताकि इस भीषण गर्मी में लोग ठंडा पानी पी सके। जांयट्स क्लब ब्लू सिटी सहेली की अध्यक्ष नीता जैन और लॉयंस क्लब आगाज की उषा गर्ग ने बताया कि गर्मी भीषण पड़ रही है। लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में हमने पुण्य कार्य और मानव सेवा करने की ठानी है। इसी कड़ी में कच्ची बस्ती में मटकियां वितरित की गई, ताकि कच्ची बस्ती के लोगों को ठंडा पानी मिल सके।

इसी कड़ी में आस्था वृद्धाश्रम शास्त्री नगर में 175 प्रबुद्धजनों को नीता जैन की तरफ से आइसक्रीम भी खिलाई गई। सभी प्रबुद्धजनों के चेहरे खिल गए। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कुराहट देख कर सुकून मिला। आओ खुशियां बांटे की भावना से सेवा कार्य किया गया। इस सेवा कार्य में समाजसेविका उषा गर्ग का सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor