राखी पुरोहित. जोधपुर
भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी सेवा के पावन उद्देश्य से दिनांक 20 मई 2026, बुधवार को DRM ऑफिस रेलवे, जोधपुर परिसर स्थित पार्क में 25 परिंडे लगाए गए।
यह सेवा कार्य मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी (DRM) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
गर्मी के इस मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना भारतीय संस्कृति की सेवा, संवेदना एवं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर उदाहरण है। “परिंडा अभियान” केवल पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराने का कार्य नहीं, बल्कि जीव मात्र के प्रति करुणा एवं मानवता का संदेश देने वाला प्रेरणादायी प्रयास है।
परिषद की ओर से इस सेवा कार्य में – अध्यक्ष – सुरेश चंद्र भूतड़ा, सचिव – राजेंद्र कुमार मंत्री, पर्यावरण संयोजक – नीरज मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष – अरुण कुमार कच्छवाह, परिंडा प्रभारी – श्याम सुंदर धूत, पर्यावरण प्रकल्प सदस्य – हरि बलदेवा, डॉ. एसीएच. माथुर ने विशेष रूप से अपनी सहभागिता निभाई। अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा ने कहा कि सभी इस गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर जीव सेवा के इस पुनीत अभियान में सहभागी बनें।




