Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजिल अर्पित

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

भारत सेवा संस्थान भारत सेवा फाउंडेशन के राजीव गांधी सेवा सदन परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के प्रभारी नरपत सिंह कच्छवाह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पण किये।

प्रभारी ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को मजबूत, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा तथा राष्ट्र के युवाओं में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु तकनीकी शिक्षा की शुरुआत कर भारत को विकास को गति प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने “राजीव गांधी अमर रहे” के नारे लगाते हुए उनके संदेश को मार्गदर्शन बनाकर चलने की प्रतिज्ञा की।

इस अवसर संस्थान के ट्रस्टी जसवंत सिंह कच्छवाह, राजस्थान पशुधन बोर्ड के पूर्वाध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, डीसीसी संगठन महासचिव कुश गहलोत, सुनील परिहार, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, गणपत सिंह चौहान, मनीष परिहार, सुरेश सागर, ईदुखां मेहर, आजम जोधपुरी, भंवरलाल सियोल, प्यारेलाल सोलंकी, शांति चौहान सहित नगर पार्षद, गणमान्य नागरिक व संस्थान कर्मचारियों सहित स्वाध्याय केंद्र के विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor