Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:22 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:22 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में हॉरर फिल्म ‘Marry The Return’ के पोस्टर का विमोचन

स्वामी अचलानन्द गिरि महाराज से लिया आशीर्वाद

सुनील वर्मा. जोधपुर 

राईकाबाग स्थित बाबा रामदेव मंदिर (जुगल जोड़ी मंदिर) प्रांगण में आगामी हिंदी हॉरर फिल्म ‘Marry The Return’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर फिल्म की पूरी टीम ने सैनाचार्य अचलानन्द गिरि महाराज से मुलाकात कर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।

फिल्म के डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को बाबा रामदेव मंदिर में सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज के कर कमलों से फिल्म के पोस्टर का विमोचन कराया गया।

सर्वप्रथम टीम के सभी सदस्यों ने रातानाडा गणेश मंदिर जाकर प्रथम पूज्य गजानन महाराज से फिल्म के सफल होने के लिए प्राथना की। तत्पश्चात सभी ने राईकाबाग जुगल जोड़ी मंदिर में बाबा रामदेव व रानी नेतल दे के समक्ष पूजा अर्चना की व अचलानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, यह एक बेहद रोमांचक और डरावनी (Horror) कहानी पर आधारित फिल्म है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। पोस्टर विमोचन के दौरान फिल्म जगत और समाज से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

फिल्म की शूटिंग जल्द हि जोधपुर, उदयपुर व आस पास के क्षेत्रों में की जायेगी। पोस्टर विमोचन के इस खास मौके पर पूनम पोहानी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष, हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट), अनिल सिंह बड़गूजर (प्रदेश युवा संरक्षक, रावणा राजपूत समाज), लाल सिंह राव, मुकेश सांचोरा, दिपेश वैष्णव, सुनील वर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पोस्टर के रिलीज होते ही स्थानीय कला प्रेमियों और टीम के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की शूटिंग और रिलीज को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं।

फिल्म की मुख्य टीम (Cast & Crew): फिल्म का नाम:  Marry The Return (हॉरर फिल्म)। निर्माता (Producer): भरत अजमानी। निर्देशक (Director): नरेन्द्र सिंह चौहान। संगीत (Music): महेश स्टूडियो। मुख्य कलाकार (Actors): नगेन्द्र सिंह, भरत अजमानी, गुमाना राम और मयंक दवे। कैमरामैन (Camera Man):  मुकेश जांगिड़।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor