Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

परिंडा अभियान : भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा ने लगाए 50 परिंडे 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी सेवा के पावन उद्देश्य से 21 मई 2026 गुरुवार को जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 50 परिंडे लगाए गए।

राजस्थान आवासन मंडल, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में आवासीय अभियन्ता दीपक बिस्सा के सान्निध्य में 25 परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

LIC चौपासनी हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में शाखा प्रबंधक अनीश माथुर के सानिध्य में 15 परिंडे पेड़-पौधों में लगाए गए। वहीं फौजी कॉलोनी में “एक शाखा – एक गांव” प्रकल्प प्रभारी दिनेश शर्मा द्वारा रहवासी फौजियों की देखरेख में 10 परिंडे लगाए गए।

भीषण गर्मी के इस मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना भारतीय संस्कृति की सेवा, संवेदना एवं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर उदाहरण है।“परिंडा अभियान” केवल पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराने का कार्य नहीं, बल्कि जीव मात्र के प्रति करुणा, संवेदनशीलता एवं मानवता का संदेश देने वाला प्रेरणादायी अभियान है।

परिषद की ओर से इस सेवा कार्य में अध्यक्ष – सुरेश चंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, मीडिया प्रभारी राजेंद्र भूतड़ा ने विशेष रूप से अपनी सहभागिता निभाई। गर्मी में यह सेवा लगातार चलती रहेगी। अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा ने कहा कि हम सभी इस गर्मी में पक्षियों हेतु दाना-पानी की व्यवस्था कर जीव सेवा के इस पुनीत अभियान में सहभागी बनें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor