Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:59 am

Sunday, August 23, 2026, 5:59 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत विकास परिषद : “परिंडा अभियान जारी, 50 परिंडे और  लगाए

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी सेवा के पावन उद्देश्य से शनिवार 23 मई 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 50 परिंडे लगाए गए।

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर परिषद ने जीव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत समन्वय धाम मंदिर, कमला नेहरू नगर में प्रांतीय वित्त सचिव पुखराज फोफलिया के सानिध्य में 20 परिंडे लगाए गए।

इस अवसर पर मंदिर के दर्शनार्थियों एवं परिषद सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र भूतड़ा, राजेंद्र कुमार मंत्री, अरुण कुमार कच्छावाहा, नीरज मूंदड़ा, राजेश शर्मा, हरि बलदवा, किशनदास बिड़ला, ओमजी बूब, मदनगोपाल व्यास, मनीषा मूंदड़ा, सीमा बल्दवा, निकिता बल्दवा, कमलेश बिड़ला, तरुणा बिड़ला, सुधा फोफलिया, गोपालजी शाह, शशिकला शाह, जे.पी. अरोड़ा, झूमरलाल राठी सहित अनेक सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।

इसी क्रम में हुडको क्वार्टर, कमला नेहरू नगर (A-93 के सामने पार्क) में परिषद सदस्यों एवं स्थानीय रहवासियों द्वारा 15 परिंडे लगाए गए। वहीं 12th सेक्टर CHB सुदर्शन पार्क में भी रहवासी जनों की देखरेख में 15 परिंडे स्थापित किए गए। इस सेवा कार्य में परिषद के वरिष्ठ सदस्य महावीर प्रसाद भूतड़ा, शरद बिड़ला, राकेश लखोटिया एवं अन्य रहवासियों का विशेष सहयोग रहा। परिषद के पर्यावरण प्रकल्प से जुड़े सदस्यों ने तीनों स्थानों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पक्षियों के लिए जल एवं दाना उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि “परिंडा अभियान” केवल पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने का कार्य नहीं, बल्कि जीव मात्र के प्रति करुणा, संवेदनशीलता एवं मानवता का संदेश देने वाला अभियान है। परिषद ने आमजन से भी अपील की कि वे गर्मी के मौसम में अपने घरों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों हेतु दाना-पानी की व्यवस्था कर इस पुनीत सेवा कार्य में सहभागी बनें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor