पारस शर्मा.जोधपुर
युवा समाजसेवी कैलाश मेघवाल “लाडला” के 29वें जन्मदिवस के अवसर पर रक्तशाला जोधपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 61 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी , बीएसएफ डीआईजी, छोटूराम मेहरड़ा, कालूराम सोनेल, कांग्रेस नेता गोपीराम मेघवाल, डॉ. वीरम मेघवाल, लक्ष्मण बागराणा एवं जगदीश केनिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है।
शिविर के दौरान समाजसेवा में विशेष योगदान देने पर ठे. छोटूराम मेहरड़ा को भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में जिलाध्यक्ष जितेंद्र बांता, जिला सचिव विनीता व्यास, मयंक व्यास, मुकेश चौहान, गुलाब राम, लक्ष्मण तंवर, बबलू निम्बडिया, नरपत इंदलिया, पुखराज मेहरा, चेलाराम मरवण, वीराराम मेहरड़ा, अशोक पाल, राजेन्द्र इन्किया, उदाराम, कमलेश बागराणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र बांता ने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं की भागीदारी समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का सकारात्मक संदेश देती है। कैलाश मेघवाल ने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्यों से जोड़ना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है तथा भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए इसी प्रकार सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
शिविर में अशोक मेहरा, बीजाराम, श्याम राखी, लक्ष्मण तंवर, बबलू निम्बडिया, विष्णु, सिमरन, हेमराज गोयल, भरत कड़ेला, अनिल, दिनेश दिवराया, दिलीप, आदित्य डागा, शिवराम लोथिया, उमेद लीलावत, लक्ष्मण बेरवाल सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान किया। अंत में संस्थान के पन्नाराम बोस ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।




