राखी पुरोहित. जोधपुर
श्री भक्तमाल कथा का भव्य आयोजन 24 से 26 मई 2026 तक जोधपुर के पाल में होगा। रामस्नेही संत मदनदास महाराज करेंगे कथा। भक्ति, आध्यात्मिकता और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भक्तमाल कथा का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 24 मई से 26 मई 2026 तक जोधपुर के पाल क्षेत्र में होने जा रहा है। 24, 25 एवं 26 मई 2026 को दोपहर 12:15 बजे से 3:00 बजे तक (प्रतिदिन) एम.डी. सारण स्कूल प्रांगण, पाल, जोधपुर (राजस्थान) में कथा होगी। कथा व्यास रामस्नेही संत मदनदास महाराज होंगे।
आयोजन की विशेषता यह है कि भक्तमाल कथा भक्ति मार्ग के महान संतों, भक्तों एवं उनके जीवन चरित्र पर आधारित है। इस कथा के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति, सदाचार, सेवा और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होगा। रामस्नेही संप्रदाय के प्रसिद्ध संत मदनदास महाराज की दिव्य वाणी और सरल-सरस व्याख्या इस कथा को और भी आकर्षक बनाएगी।
आयोजक मीरा देवी – स्व. हेमाराम सारण, मीकाराम देवाराम, श्रवणराम सारण एवं समस्त सारण परिवार, पाल द्वारा आयोजन किया जा रहा है। परिवार की ओर से सभी भक्तजनों, श्रद्धालुओं, साधु-संतों एवं स्थानीय नागरिकों को कथा में उपस्थित होकर आशीर्वाद ग्रहण करने का हार्दिक आमंत्रण दिया गया है। पावन आशीर्वाद महंत परमहंस रामप्रसाद महाराज का रहेगा।




