Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:35 am

Thursday, July 9, 2026, 2:35 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मिशलिन इंडिया ने जोधपुर में बढ़ाया अपना रिटेल नेटवर्क; सुशील टायर्स के साथ मिलकर खोला नया मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेस स्टोर

राजस्थान में ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी के टायर्स और उससे जुड़ी शानदार सेवाएँ अब बिल्कुल पास में ही उपलब्ध हो सकेंगी। जोधपूर में 1800 वर्ग फूट के बड़े क्षेत्र में नया ‘मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज’ स्टोर स्थापित किया गया है।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

8302316074 diliprakhai@gmail.com

मिशलिन टायर टेक्नोलॉजी कंपनी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हाल ही में मिशलिन ने जोधपुर में एक नया ‘मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज’ स्टोर शुरु किया है। इसके लिए कंपनी ने ‘सुशील टायर्स’ के साथ साझेदारी की है। यह नया स्टोर शहर के मुख्य इलाके चौपासनी रोड पर स्थापित किया गया है। इस नई सुविधा से राजस्थान में मिशलिन के रिटेल नेटवर्क को और मजबूती मिली है।

इससे राजस्थान में ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी के टायर्स और उससे जुड़ी शानदार सेवाएँ अब बिल्कुल पास में ही उपलब्ध हो सकेंगी। जोधपूर में 1800 वर्ग फुट के बड़े क्षेत्र में नया ‘मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज’ स्टोर स्थापित किया गया है। इस स्टोर में टायर्स और वाहनों की देखभाल के कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। यहां यात्री गाड़ियों के सभी प्रीमियम टायर्स मिलेंगे। इसके अलावा वाहनों के व्हील अलाइनमेंट और बैलेसिंग के लिए आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध हैं। ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी और सुविधाजनक सेवा अनुभव मिले, इसी उद्देश्य से यह केंद्र तैयार किया गया है।
इस नए केंद्र का उद्घाटन मिशलिन इंडिया के नेशनल सेल्स डायरेक्टर प्रशांत शर्मा द्वारा किया गया।

जोधपूर में नए केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मिशलिन इंडिया के प्रबंध निदेशक शांतनु देशपांडे ने कहा, “मिशलिन कंपनी के व्यावसायिक विस्तार के लिए जोधपुर एक बेहद महत्त्वपूर्ण बाजार है। इस शहर में इन्फ्रास्टक्चर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही, यहाँ प्रीमियम गाड़ियों का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या भी काफी ज्यादा है। यही वजह है कि रिटेल नेटवर्क बढ़ाने के लिए जोधपुर हमारे लिए एक मुख्य केंद्र बन गया है। इस नए स्टोर के जरिए ग्राहकों को हमारे बेहतरीन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज बेहद आसानी से मिल सकेंगे। कंपनी की योजना इस केंद्र पर खास भारतीय ग्राहकों की जरुरतों के हिसाब से तैयार किए गए ‘मेड-इन-इंडिया’ पैसेंजर कार टायर्स उपलब्ध कराने की है। यह नई शुरुआत हमारे इसी लक्ष्य को और मजबूत बनाती है। भारतीय उपभोक्ताओं को वैश्विक स्तर के विश्वस्तरीय उत्पाद प्रदान करना ही हमारी मुख्य प्रतिबध्दता है।“

‘ब्लू सिटी’ के रुप में पहचाना जाने वाला जोधपुर शहर राजस्थान का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यह शहर राजस्थान के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। यहाँ का पर्यटन व्यवसाय भी बड़े पैमाने पर फैल रहा है। इस शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी बहुत तेजी से हो रहा है। इसके परिणामस्वरुप, स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में प्रीमियम गाड़ियाँ खरीदने पर जोर दिया है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में प्रीमियम रिटेल व्यवसाय के लिए जोधपुर शहर में अब बड़े अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।

ग्राहकों की बढ़ती माँग को ध्यान में रखते हुए मिशलिन कंपनी ने ‘सुशील टायर्स’ के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी मिशलिन की वैश्विक तकनीक और सुशील टायर्स का स्थानीय अनुभव एक साथ आ गए हैं। साल 1984 से सुशील टायर्स जोधपूर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक बेदह विश्वसनीय नाम माना जाता है। इस क्षेत्र में उनका 40 से अधिक वर्षों का लंबा अनुभव है। ग्राहकों को ईमानदार और बेहतरीन सेवाएँ देने के लिए उनकी अपनी एक खास पहचान है। स्थानीय स्तर पर ऐसे अनुभवी विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करना मिशलिन की मुख्य नीति रही है। इस साझेदारी से ग्राहकों को सुरक्षा के साथ-साथ टिकाऊ और उच्च स्तर के सफर का अनुभव मिलेगा, ऐसा विश्वास कंपनी की ओर से व्यक्त किया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor