Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:59 am

Sunday, August 23, 2026, 5:59 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सूरज तपे, पृथ्वी जले…तो जल धार की ओर चलें…

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा रविवार को पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जोधपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित सूरजबासनी, जाजीवाल विश्नोईया एवं जाजीवाल धोरा गांवों में सेवा कार्य सम्पन्न किया गया।

अभियान के तहत विभिन्न जलकुंडियों एवं खेलियों की साफ-सफाई करवाई गई तथा जल संरक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं। साथ ही विभिन्न खेलियों एवं कुंडियों में 5 पानी के टैंकर डलवाकर गोवंश, ग्रामीण पशुओं एवं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

परिषद के इस सेवा कार्य में गांव के रहवासियों के साथ परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, पर्यावरण संयोजक नीरज मूंदड़ा, प्रकल्प प्रभारी दिनेश शर्मा एवं पर्यावरण प्रभारी राजेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

भीषण गर्मी के इस दौर में जल संरक्षण एवं जीव सेवा हेतु किए गए इस कार्य की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए परिषद के सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यों की प्रशंसा की। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि जीव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा परिषद भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी। अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा ने कहा कि “जीव सेवा ही सच्ची मानव सेवा है।”

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor